मनोरंजन

'कच्चा बादाम' पर थिरकीं एक्ट्रेस Trisha Kar Madhu, कभी MMS को लेकर हुआ था विवाद

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:37 PM IST
कच्चा बादाम पर थिरकीं एक्ट्रेस Trisha Kar Madhu, कभी MMS को लेकर हुआ था विवाद
x
देखे वीडियो

नई दिल्ली: इन दिनों हर किसी पर 'कच्चा बादाम' गाने का खुमार है. देसी से लेकर विदेशी तक इस गाने पर झूमते दिखाई दे रही हैं. इंस्टाग्राम पर तो मानों इस गाने पर बन रही रील्स की बाढ़ सी आ गई है. अब जब सब पॉपुलर सॉन्ग पर रील बना रहे थे, तो भला भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु कैसे पीछे रहतीं. उन्होंने भी मौके पर चौका लगाते हुए 'कच्चा बादाम' पर वीडियो बना डाला.

इस वक्त पर हर किसी पर सोशल मीडिया वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम' का फीवर चढ़ा हुआ है. ऐसे में त्रिशाकर मधु ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो 'कच्चा बादाम' गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस ने कार्गो के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ है. स्टाइलिश आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स में त्रिशाकर काफी कूल दिख रही हैं.
वायरल सॉन्ग पर डांस करते हुए त्रिशाकर ने काफी कमाल के एक्सप्रेशन भी दिये हैं, जिसे देख कर हर कोई इम्प्रेस होता नजर आ रहा है. एक तो वायरल सॉन्ग और ऊपर से एक्ट्रेस की किलर अदाएं मतलब तारीफ में शब्द कम पड़े रहे हैं. जिन्हें पता है नहीं उन्हें बता दें कि 'कच्चा बादाम' को भुबन बादयाकर ने अपनी आवाज दी है. भुबन बादयाकर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और गाना गाकर मूंगफली बेचने के लिये मशहूर हैं. उनके इस हुनर ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना दिया है. वैसे सोशल मीडिया है, तो सब मुमकिन है बाबा.
वायरल गाने को लेकर सुर्खियों में आईं त्रिशाकर कुछ वक्त पहले MMS लीक को लेकर विवादों में आईं थीं. इंटरनेट पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो किसी अंजान शख्स के साथ बेडरूम में दिखी थीं. वीडियो से त्रिशाकर की इमेज पर काफी फर्क पड़ा था. पर अब धीरे-धीरे उनकी लाइफ फिर से नॉर्मल ट्रैक पर आ रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story