मनोरंजन
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने BF को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, आदर जैन को बताया अपना ''सब कुछ''
Rounak Dey
7 Aug 2022 10:28 AM IST

x
जिसमें वह जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं।
एक्ट्रेस तारा सुतारिया के लिए आज बेहद खास दिन है, क्योंकि आज उनकी जिंदगी के सबसे खास यानी बॉयफ्रेंड आदन जैन का बर्थडे हैं। 6 अगस्त को एक्टर आदर जैन अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड तारा ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। बॉयफ्रेंड के लिए किया गया एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदर के बचपन से लेकर अब तक की कुल 3 तस्वीरें शेयर की, जिसमें से एक में वह बिल्कुल नन्हें-मुन्हे दिख रहे हैं और दूसरी में किसी की गोद में पोज देते नजर आ रहे हैं और तीसरी तस्वीर में एक्टर बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- (जन्मदिन मुबारक हो, मेरे सबकुछ) Happy Birthday, my whole.
फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर आदर को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।
काम की बात करें तो तारा सुतारिया को हालिया रिलीज़ हुई फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था, जिसमें वह जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं।
Next Story





