मनोरंजन

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने लगाया आरोप, कहा- बॉलीवुड माफिया...जानें पूरा खुलासा

jantaserishta.com
22 July 2022 1:45 PM IST
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने लगाया आरोप, कहा- बॉलीवुड माफिया...जानें पूरा खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया है. तनुश्री ने दावा किया है कि बॉलीवुड माफिया उन्हें परेशान और टारगेट कर रहे हैं. बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत कर वाली तनुश्री ने इशारों में एक्टर नाना पाटेकर का नाम लिया है. तनुश्री का कहना है कि उन्हें यकीन है कि #MeToo के आरोपी और इस जिस एनजीओ को उन्होंने एक्सपोज किया था वह इस सबके पीछे हैं. लेकिन वह किसी भी हालत में सुसाइड नहीं करेंगी.

तनुश्री ने लाल ड्रेस पहने हुए अपना फोटो शेयर किया है. इस फोटो के साथ उन्होंने लंबी पोस्ट लिखी. इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि उनका शोषण किया जा रहा है. तनुश्री दत्ता लिखती हैं, 'मेरा शोषण किया जा रहा है और बहुत बुरा तरह मुझे टारगेट किया जा रहा है. कोई प्लीज कुछ करो. पहले मेरे बॉलीवुड में काम को पिछले एक साल में खराब किया गया. इसके बाद मेरे घर में एक कामवाली को भेजकर मेरे पीने के पानी में दवाई और स्टेरॉयड मिलवाई गई. इसकी वजह से मेरी हेल्थ पर भयंकर असर पड़ा. इसके बाद जब मैं मई में उज्जैन निकली तो मेरी गाड़ी के ब्रेक्स को दो बार खराब किया गया, जिसकी वजह से मेरा एक्सीडेंट हुआ. मैं किसी तरह मौत के मुंह से बचकर 40 दिन बाद मुंबई आई हूं और नॉर्मल जिंदगी और काम शुरू किया है. अब मेरी बिल्डिंग में मेरे फ्लैट के सामने अजीब और घिनौनी चीजें रखी जा रही हैं.'
आगे तनुश्री लिखती हैं, 'मैं सुसाइड नहीं करूंगी यह काम कान खोलकर सुन लो सब लोग. ना ही मैं यहां से जाऊंगी. मैं यहीं रहूंगी और अपना करियर पहले से भी बेहतर बनाऊंगी. बॉलीवुड के माफिया, महाराष्ट्र के पुराने पोलिटिकल सर्किट और एंटी नेशनल एलिमेंट्स अक्सर ऐसे मिलकर लोगों को परेशान करने के लिए ऐसे काम करते हैं. मुझे यकीन है कि जिस #MeToo के आरोपी और एनजीओ को मैंने एक्सपोज किया था वो इस सबके पीछे हैं. क्योंकि और कौन ही मुझे परेशान और टारगेट करेगा. शर्म आनी चाहिए तुम सबको. शर्म करो!'
तनुश्री दत्ता ने यह भी कहा कि वह लोग अपने साथ हो रहे मानसिक शोषण की अपडेट भी रोज दे रही हैं. नवंबर 2020 में तनुश्री दत्ता ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही शोबिज में वापसी करेंगी. उन्हें पिछली बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में देखा गया था. देखना होगा कि वह सिल्वर स्क्रीन पर कब वापसी करती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story