मनोरंजन

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी खराब आदतों के बारे में किया खुलासा

jantaserishta.com
10 May 2024 2:28 PM IST
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी खराब आदतों के बारे में किया खुलासा
x
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक मीम के जरिए अपनी खराब आदतों के बारे में बताया। तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया, जिसमें कहा गया, "मेरी खराब आदत है कि मैं सभी को कहती हूं कि मैं हमेशा किसी भी चीज के लिए तैयार हूं, लेकिन असल में मैं रात 8 बजे के बाद कहीं जाना या कुछ करना पसंद नहीं करती। अगर मैं किसी से मिल रही हूं तो खाना होना चाहिए और पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन यह सब मेरे मूड और थकान पर निर्भर करता है।"
एक्ट्रेस ने इस स्टोरी में एक स्टिकर भी ऐड किया, जिसमें एक लड़की सहमति में सिर हिला रही है। काम के बारे में बात करें तो, तमन्ना की हाल ही में 'अरनमनई 4' रिलीज हुई है, जिसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राशि खन्ना, संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और के.एस. रविकुमार भी हैं।
यह 'अरनमनई' सीरीज की चौथी फिल्म है। एक्ट्रेस की अगली फिल्म 'ओडेला 2' है, जो अशोक तेजा द्वारा निर्देशित है। यह तेलुगु भाषा में सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story