मनोरंजन

अपकमिंग फिल्म ''कुत्ते'' में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस तब्बू

Rounak Dey
15 Jan 2022 11:06 AM IST
अपकमिंग फिल्म कुत्ते में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस तब्बू
x
पूरी फिल्म मुंबई की फिल्मसिटी, मड आयलैंड और वसई में शूट की गई है।

एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वह आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'कुत्ते' में तब्बू पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म 'कुत्ते' में तब्बू के किरदार का नाम 'पम्मी' है। एक्ट्रेस का किरदार करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल का है। तब्बू के अलावा अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान भी फिल्म में हैं। तब्बू की तरह अर्जुन कपूर भी पुलिस कॉन्स्टेबल के रोल में हैं।
फिल्म 'कुत्ते' में सारे किरदार पैसे के पीछे भागते नजर आएंगे। कोंकणा सेन शर्मा नक्सली के रोल में हैं। राधिका मदान एक कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं। इस फिल्म के ज्यादातर पोर्शन शूट हो चुके हैं। अब 15 दिनों की शूट बाकी है। पूरी फिल्म मुंबई की फिल्मसिटी, मड आयलैंड और वसई में शूट की गई है।


Next Story