मनोरंजन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू को भरना पड़ा जुर्माना, ये तस्वीर है वजह

jantaserishta.com
19 Nov 2020 10:02 AM IST
एक्ट्रेस तापसी पन्नू को भरना पड़ा जुर्माना, ये तस्वीर है वजह
x
फाइल फोटो 
सेलेब्रिटी भी हमारे जैसे ही होते हैं. उनको भी ट्रैफिक उल्लंघन के लिए जुर्माना देना पड़ता है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बुधवार को उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बिना हेलमेट के राइड करती हुईं नजर आ रही हैं. इसी तस्वीर के साथ ही तापसी ने लिखा, 'ये तस्वीर कुछ समय पहले की है जब मुझे हेलमेट न पहनने को लेकर फाइन लगाया गया.' तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तापसी डेनिम ड्रेस में कितनी डैशिंग लग रही हैं.

तापसी ने 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग के दौरान ली गई इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ लिखा, 'एक जगह से दूसरी जगह का सफर'. तापसी के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया तो तापसी के फैंस ने भी खूब उनकी जग हंसाई की. फिल्म 'थप्पड़' के निर्माता अनुभव सिन्हा ने कमेंट किया, 'एक ऐसी बाइक जिस पर आपको कोई पकड़ न सकता'.

दरअसल, तापसी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के लिए शूट कर रही हैं. यह मूवी आरएसवीपी मूवीज के प्रोडक्शन में बन रही है. फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. 'रश्मि रॉकेट' फिल्म की स्क्रिप्ट नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन ने लिखी है. इसके अलावा फिल्म निर्माता आकाश खुराना इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म 'रश्मि रॉकेट' साल 2021 में रिलीज होगी.

बता दें कि हाल ही में स्क्रिप्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें एक फिल्म की कास्टिंग में सिर्फ इसलिए बदल दिया गया क्योंकि फिल्म के एक्टर की पत्नी को तापसी पसंद नहीं थीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story