मनोरंजन

मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, बच्चा करेंगी अडॉप्ट

jantaserishta.com
25 Nov 2021 2:31 PM IST
मां बनने जा रही हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, बच्चा करेंगी अडॉप्ट
x

मुंबई: फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वालीं स्वरा भास्कर असल जिंदगी में भी अपनी बोल्ड स्टेटमेंट और बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं. फिलहाल सिंगलहुड इंजॉय कर रहीं स्वरा ने फैसला लिया है कि वे जल्द ही एक बच्चा अडॉप्ट करेंगी. इसके लीगल प्रोसिजर पर भी स्वरा आगे बढ़ चुकी हैं.

अपने एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा ने फैमिली और बच्चे की इच्छा जाहिर की है साथ ही वे यह भी बताती हैं कि देश में कितने लाखों बच्चे हैं, जो अनाथालय में रहते हैं. उन्होंने न केवल अडॉप्शन के प्रोसेस की शुरुआत की है बल्कि कई उन कपल्स से भी मुलाकात की है, जिन्होंने बच्चा अडॉप्ट किया है.
मिड डे से बातचीत के दौरान स्वरा ने बताया, मैंने हमेशा से फैमिली और बच्चे की ख्वाहिश की है. मुझे लगता है कि अडॉप्शन एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकूं. लकी हूं कि हमारे देश में सिंगल औरतों को बच्चे अडॉप्ट करने की अनुमति है. मैंने इस दौरान कई कपल्स से मुलाकात की है, जिन्होंने बच्चा अडॉप्ट किया है. काफी बच्चे तो अब अडल्ट भी हो गए हैं. मैंने उनके प्रोसेस और एक्सपीरियंस पर भी गहन रिसर्च किया है.
काफी रिसर्च के बाद स्वरा ने अपने अडॉप्शन प्लानिंग की बात पेरेंट्स को बताई है. स्वरा के इस डिसीजन पर उनकी फैमिली उन्हें पूरी तरह सपोर्ट कर रही है. इस पर स्वरा कहती हैं, मैंने CARA के जरिए अडॉप्शन का प्रोसेस शुरू कर दिया है. मुझे पता है कि इंतजार थोड़ा लंबा है, हो सकता है इसमें तीन साल भी लग जाएं लेकिन अब पैरेंट्स बनने का इंतजार मुझसे नहीं हो रहा है.
स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म शीर-कोरमा है, जिसमें स्वरा लेस्बियन का किरदार निभातीं नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ दिव्या दत्ता बतौर लीड हैं और शबाना आज्मी एक अहम किरदार में हैं. 24 नवंबर को फिल्म के डायरेक्टर फराज ने अनाउंस किया है कि लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए स्वरा ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story