एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के को-स्टार का खुलासा, ऑफ-सेट घटा था...सुष्मिता मुझे उस रात पार्टी में...

वेब सीरीज 'आर्या 2' में विकास कुमार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को राम माधवानी ने निर्देशित किया है. हाल ही में विकास कुमार ने एक बिहाइंड द सीन पार्टी का वाक्या साझा किया. सुष्मिता सेन ने उन्हें अपनी ही फिल्म 'मैं हूं ना' का एक डांस स्टेप सिखाया था. यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. इसे सिखाते हुए विकास से एक्ट्रेस ने उनकी आंखों में देखने के लिए कहा था. सुष्मिता की यह बात सुनकर वह डांस स्टेप नहीं कर पाए.
विकास कहते हैं कि सुष्मिता के साथ मुझे एक वाक्या याद आ रहा है. यह ऑफ-सेट घटा था. वह दिन हम सभी के लिए काफी थकावट भरा था. फिल्म 'मैं हूं ना' के कुछ स्टेप सुष्मिता मुझे उस रात पार्टी में सिखाने की कोशिश कर रही थीं. ऐसा पहली बार हुआ था. मैं शॉक्ड था. मैंने क्रू को बुलाया और उनसे कहा कि मैं सुष्मिता सेन के साथ डांस करने वाला हूं. कोई रिकॉर्ड करो यार.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





