एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ेगी मुसीबत, दर्ज हुआ मानहानि का केस

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर बीते दिनों एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था. मामले के मीडिया के सामने आने पर सोनाक्षी ने इसे झूठा बताते हुए बयान दिया था. अब अपने इसी बयान के चलते सोनाक्षी सिन्हा एक और मुश्किल में पड़ गईं. मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ एसीजेएम-5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है. मैनेजर का आरोप है कि सोनाक्षी ने अपने बयान में उन्हें अपशब्द कहे हैं, जिससे उसकी इमेज को हानि हुई है. इस शिकायत के दर्ज होने के बाद कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 4 अप्रैल, 2022 को सुनवाई की तारीख नियत की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





