मनोरंजन

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा कुरैशी को दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी, जानें शेयर कर दी ऐसी कौन सी तस्वीर?

jantaserishta.com
2 Nov 2021 1:21 PM IST
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा कुरैशी को दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी, जानें शेयर कर दी ऐसी कौन सी तस्वीर?
x

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाकर लिखा है कि हुमा उनकी फोटो पोस्ट करना बंद करें। इतना ही नहीं, हुमा ने अपने अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है तो सोनाक्षी ने वहां भी कॉमेंट्स किए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि हुमा बिना परमिशन उनकी तस्वीरें क्यों पोस्ट की हैं। वैसे सोनाक्षी ने ये सब मजाक में कहा है लेकिन फोटो देखकर आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा का इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा है, तारीफ पाने के लिए मेरी फोटो को अपना बताकर पोस्ट मत करो। मैं तुमको लीगल नोटिस भेज रही हूं। यह फोटो हुमा के अकाउंट पर शेयर है। हुमा ने लिखा है, हैपी हैलोवीन, बीती रात का फोटो। इस पर सोनाक्षी ने कॉमेंट किया है, एक्सक्यूज मी मेरी तस्वीर बिना मेरी इजाजत के कैसे पोस्ट कर रही हो? और अपनी बताकर फैला रही हो।



इस पर हुमा के भाई साकिब सलीम ने सोनाक्षी को जवाब दिया है, यहां भी चीटिंग। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया है, वह बस मेरी फोटोज का इस्तेमाल करके लोगों को ये दिखाना चाहती है कि वह सुंदर है। साकिब प्लीज समझाओ इसको।
फोटो में बाल खुले दिख रहे हैं और चेहरा छिपा है। हुमा के पोस्ट पर कई लोगों ने कॉमेट्स किए हैं कि वे जूम करके देख रहे हैं। वाकई इस पिक को देखकर नहीं समझ आ रहा कि यह तस्वीर है किसकी।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story