मनोरंजन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नया फोटोशूट, परफेक्ट फिगर पर ठहर गई सबकी निगाहें

jantaserishta.com
1 Jan 2022 11:18 AM IST
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नया फोटोशूट, परफेक्ट फिगर पर ठहर गई सबकी निगाहें
x

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी की वह एक्ट्रेस हैं, जो अपनी अदाकारी के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी बोल्ड अदाओं के साथ सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं. साल 2021 के आखिरी दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 8 ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसको देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं.


श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं के दिखाया, जिसको देखने के बाद फैंस उनके हुस्न के दीवाने एक बार फिर हो रहे हैं.


श्वेता ने हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें वह एक ऑफ शोल्डर स्टाइलिश गाउन में स्टनिंग नजर आ रही हैं. ऑफ शोल्डर स्टाइल में वह अपना परफेक्ट फिगर को दिखा रही हैं.
श्वेता इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'साल का आखिरी पोस्ट'.


श्वेता की इन तस्वीरों पर फैंस गॉर्जियस, ब्यूटी, स्टनर, बार्बी डॉल, एवरग्रीन ब्यूटी जैसे कॉमेंट्स कर रहे हैं. तस्वीरों पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं.


टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाणी ने इन तस्वीरों को देख कॉमेंट किया और लिखा- 'बस भी करो... इतनी खूबसूरती'. उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी कॉमेंट किया है. उन्होंने लिखा- रानी के चरणों में नमस्कार.
श्वेता ने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की है. जिसकी वजह से पूरा फोकस एक्ट्रेस की ड्रेस और हेयर्स पर जा रहा है. एक्ट्रेस ने अपना मेकअप भी मिनिमल रखा है. श्वेता तिवारी हेड टू टो स्टनर लग रही हैं.


श्वेता तिवारी ने खुद को जिस तरह से मेंटेन किया हुआ है, उसे देख नहीं लगता कि उनकी उम्र 41 साल होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story