मनोरंजन

देसी लहंगे में ऐब्स फ्लॉन्ट करती दिखी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, 41 साल की एक्ट्रेस को देख दिल हुआ बेचैन, मोहतरमा की PICS देखें

jantaserishta.com
12 Jan 2022 4:39 PM IST
देसी लहंगे में ऐब्स फ्लॉन्ट करती दिखी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, 41 साल की एक्ट्रेस को देख दिल हुआ बेचैन, मोहतरमा की PICS देखें
x

नई दिल्ली: टोंड फिगर...खूबसूरत अदाएं...दिलकश अंदाज से फैंस को दीवाना करने वाली श्वेता तिवारी आज भी टीवी इंड्स्ट्री की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. इंडियन, वेस्टर्स, फ्यूजन कोई भी आउटफिट हो, श्वेता का ग्रेस और चार्म देखकर फैंस उनपर फिदा हो जाते हैं. अब एक बार ट्रेडिशनल ड्रेस में श्वेता तिवारी के नए फोटोशूट की तस्वीरों ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है.

श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में श्वेता तिवारी बेज और ब्रॉन्ज कलर के हैवी एम्ब्रायडरी वाले लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं. डीप नेकलाइन ब्लाउज और लहंगे में श्वेता अपने एब्स भी फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं.
श्वेता तिवारी ने अपने इस लुक को स्मोकी ब्राउन आई मेकअप, न्यूड ब्राउन लिपस्टिक और ग्लॉसी बेस के साथ कंप्लीट किया है. लहंगा चोली के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत हैवी ईयर रिंग्स को भी टीमअप किया है, जो उनके लुक के साथ परफेक्टली मैचअप हो रहे हैं. बालों को श्वेता ने कर्ली लुक देकर ओपन ही रखा है.


श्वेता तिवारी अपने हर फोटो में अलग-अलग पोज में जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं, कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर, हर फोटो में श्वेता के स्टाइल और ग्रेस का जवाब नहीं है.
श्वेता तिवारी के इस लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी की खूबसूरती और अदाओं की तारीफें कर रहे हैं. लेकिन इन सबमें सबसे खास तारीफ एक्ट्रेस की बेटी पलक तिवारी की है.


हमेशा की तरह पलक इस बार भी अपनी मॉम को चीयरअप करती हुई नजर आईं. पलक तिवारी ने मॉम की फोटो के कमेंट सेक्शन में उनको ब्यूटी क्वीन, स्टाइल आइकन, लीजेंड बिहेवियर बताकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर मां- बेटी के बीच का प्यार और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता को हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' शो में देखा गया था. शो में श्वेता ने शानदार स्टंट्स परफॉर्म करके फैन्स के दिलों को जीत लिया था. श्वेता शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थीं. बता दें कि श्वेता को एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार से सबसे बड़ी पहचान मिली है. उनके इस किरदार को आज भी याद किया जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story