सोशल मीडिया पर फिर छाई एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, यूजर्स ने पूछा- कर ली...

नई दिल्लीः आजकल टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में हैं. अब लोग श्वेता की तीसरी शादी की चर्चा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी का दुल्हनिया अवतार वायरल हो रहा है. वह शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या श्वेता ने सच में तीसरी शादी कर ली है?
वायरल हुई फोटो
श्वेता तिवारी ने शादी की है, पर यह शादी एक शो में की है. बता दें कि श्वेता इस समय टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं. हाल ही में इसका एक वेडिंग शूट हुआ था. शो में श्वेता गुनीत सिक्का के रोले में हैं, वहीं एक्टर वरूण बड़ोला अंबर शर्मा का रोल निभा रहे हैं. वरूण और श्वेता की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.
विवादों में रही निजी जिंदगी
बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी से पहली शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है. श्वेता और राजा की यह शादी 14 साल तक चली. साल 2013 में श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से शादी की थी. इनसे श्वेता का एक बेटा है. दूसरे पति के साथ भी श्वेता की नहीं बनी.
श्वेता का आरोप है कि अभिनव उनके साथ मारपीट करते थे. इसलिए अभिनव से भी उन्होंने तलाक ले लिया था. हाल ही में अभिनव कोहली और श्वेता तिवारी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के चलते चर्चा में आए थे. अभिनव का आरोप था कि श्वेता तिवारी उन्हें उनके बेटे रियांश से मिलने नहीं दे रही हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





