मनोरंजन

अभिनेत्री श्रिया सरन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया, एक बेटी की मां बन चुकी, कही ये बात..

Shiddhant Shriwas
12 Oct 2021 3:24 AM GMT
अभिनेत्री श्रिया सरन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया, एक बेटी की मां बन चुकी, कही ये बात..
x
दृश्यम’ फिल्म की अभिनेत्री श्रिया सरन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह साल 2020 में ही एक बेटी की मां बन चुकी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 'दृश्यम' फिल्म की अभिनेत्री श्रिया सरन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह साल 2020 में ही एक बेटी की मां बन चुकी हैं। यह पहली बार है जब श्रिया ने बेटी के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने 2018 में रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रे कोशेव (Andrei Koscheev) से शादी की थी। इस साल अगस्त में वह स्पेन से वापस भारत शिफ्ट हुईं, तब से उनके प्रेग्नेंसी की अफवाहें चल रही थीं। अपने पोस्ट के जरिए श्रिया ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी
श्रिया ने जो वीडियो शेयर उसमे अपने पति और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। कपल ने अपनी जिंदगी के इस नए फेज का जिक्र किया है। श्रिया लिखती हैं, 'हैलो दोस्तों, हम बहुत क्रेजी थे लेकिन 2020 का क्वारंटाइन का वक्त हमारे लिए यादगार रहा। जहां एक ओर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया में रोमांच, उत्साह और सीखने से भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'
लॉकडाउन में स्पेन में बिताया वक्त
आंद्रे एक रशियन टेनिस खिलाड़ी और एंटरप्रेन्योर हैं जो कि स्पेन के बार्सिलोना के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों बार्सिलोना में ही थे। अब श्रिया और आंद्रे वापस भारत लौट आए हैं।
आने वाली फिल्म
श्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में उन्हें 'दृश्यम' से जाना जाता है। श्रिया एसएस राजमौली की 'आरआरआर' फिल्म में दिखाई देंगी जो जनवरी 2022 में रिलीज होनी है।

Next Story