मनोरंजन

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी लता मंगेशकर को किया बर्थडे विश, शेयर की ये तस्वीर

Ritisha Jaiswal
28 Sep 2021 3:20 PM GMT
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी लता मंगेशकर को किया बर्थडे विश, शेयर की ये तस्वीर
x
स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें पूरी इंडस्ट्री की तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें पूरी इंडस्ट्री की तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी लता मंगेशकर को बर्थडे विश किया है। श्रद्धा कपूर ने एक बेहद ही प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने अपनी आजी यानी कि लता मंगेशकर को बर्थडे विश किया है।

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्रद्धा कपूर की मां, उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे, उनके मौसा और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लता आजी।'
क्या है लता जी और श्रद्धा कपूर के बीच रिश्ता
दरअसल श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर की नातिनी कहलाती हैं। श्रद्धा कपूर के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे की मां दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन का कनेक्शन पूरे मंगेशकर परिवार से था। दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना, ऊषा और हृदयनाथ मंगेशकर की बुआ लगती हैं। इस रिश्ते के हिसाब से लता मंगेशकर, श्रद्धा कपूर की नानी लगती हैं। श्रद्धा कपूर भी इस रिश्ते को दिल से निभाती हैं और अक्सर लता मंगेशकर से मिलती हैं और उनके लिए पोस्ट भी शेयर करती हैं।
बता दें लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्त्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।'




Next Story