मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नए वीडियो ने मचाई खलबली, मुंडवाया आधा सिर, फैंस भी चौंके

jantaserishta.com
18 Oct 2021 2:34 PM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नए वीडियो ने मचाई खलबली, मुंडवाया आधा सिर, फैंस भी चौंके
x

बॉलीवुड इंड्स्ट्री की ग्लैमरस डॉल शिल्पा शेट्टी अपने हर लुक्स से फैंस को इंस्पायर करती हैं. शिल्पा का फैशन सेंस, उनके स्टाइलिश आउटफिट्स को काफी पसंद किया जाता है. शिल्पा अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद को खास मेकओवर दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

शिल्पा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा जिम में नजर आ रही हैं. लेकिन वर्कआउट शुरू करने से पहले शिल्पा अपने बालों को मेसी लुक देते हुए अपना नया हेयरकट भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा ने अपने सिर के पीछे के नीचले हिस्से को मुंडवा लिया है.
हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करने के बाद शिल्पा फिर से एक्सरसाइज करने लग जाती हैं. शिल्पा ने अपने इस नए मेकओवर वीडियो को एक खास कैप्शन के साथ शेयर किया है. शिल्पा ने लिखा- 'आप रिस्क लिए बिना और अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए बिना हर दिन नहीं रह सकते हैं. चाहें वह अंडरकट बज कट हो या मेरा नया एरोबिक वर्कआउट: 'ट्राइबल स्क्वैट्स'.' बता दें कि कैप्शन में शिल्पा ने अपने न्यू हेयर स्टाइल को अंडरकट बज कट बताया है.
शिल्पा का यह नया अंडरकट बज कट हेयर स्टाइल कुछ यूजर्स को तो काफी पसंद आ रहा है और वो शिल्पा के वीडियो पर फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स को शिल्पा का यह हेयर स्टाइल पसंद नहीं आया है. एक यूजर ने जहां तारीफ करते हुए लिखा- यह हेयर स्टाइल बहुत क्यूट है, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story