मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर को किया गया सैनिटाइज...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Subhi
23 May 2021 8:11 AM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर को किया गया सैनिटाइज...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
x
शिल्पा शेट्टी के परिवार के सदस्यों ने कोरोना को मात दे दी है। उनके पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चों वियान और समीशा सहित अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

शिल्पा शेट्टी के परिवार के सदस्यों ने कोरोना को मात दे दी है। उनके पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चों वियान और समीशा सहित अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उनके परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल की घड़ी थी। शिल्पा शेट्टी समय-समय पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को हेल्थ अपडेट देती थीं। अब उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके घर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जा रही है। वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं जो कि घर को सैनिटाइज कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हाल ही में बेटे वियान का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने उसे शानदार सरप्राइज दिया। उनका बेटा नौ साल का हो गया है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने 10 साल का होने पर ये गिफ्ट देने का वादा किया था लेकिन एक साल पहले दे दिया। दरअसल शिल्पा और राज ने बेटे को जन्मदिन पर एक प्यारा सा पपी दिया। गिफ्ट देखकर उनका बेटा बहुत खुश होता है।


Next Story