मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बेहद खुश, आज जेल से बाहर आएंगे पति राज कुंद्रा

jantaserishta.com
21 Sept 2021 10:36 AM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बेहद खुश, आज जेल से बाहर आएंगे पति राज कुंद्रा
x

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार हुए थे. जिसके बाद शिल्पा को कई तरह की परेशानियों का और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. वहीं अब शिल्पा और राज के लिए एक अच्छी खबर है.बता दें कि सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राज को जमानत दे दी है. अदालत ने कुंद्रा के सहयोगी रयान थोर्प को भी जमानत दे दी है. बता दें कि थोर्प को भी जुलाई में कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था.

वहीं सोमवार को राज कुंद्रा को मिली जमानत के बाद भी शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें लिखा हुआ है कि, इंद्रधनुष ये साबित करने के लिए मौजूद है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं.
राज कुंद्रा ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि इस मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है. उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में "सक्रिय रूप से" शामिल होने का कोई सबूत नहीं है और उन्हें इस मामले में "बलि का बकरा" बनाया जा रहा है.
वहीं मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने हाल ही में कुंद्रा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किया था. ये मामला कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर डालने से संबंधित है. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को 19 जुलाई को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story