मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची, देखे तस्वीर

Neha Dani
5 Jan 2022 5:20 AM GMT
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची, देखे तस्वीर
x
जेल से बाहर निकलते ही राज कुंद्रा के आंसू छलक पड़े।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में पति राज कुंद्रा सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ राखी भाई राजीव अदातिया और उनकी खास दोस्त भी नजर आईं। शिल्पा शेट्टी बेहद गुपचुप तरीके से पहाड़ में स्थित मंदिर में पहुंची थीं।हले तो शिल्पा शेट्टी की पहचान नहीं हो सकी क्योंकि उन्होंने शुरुआत में मास्क पहना हुआ था हालांकि मास्क हटाने के बाद यह खबर फैल गई।





लुक की बात करें तो इस दौरान शिल्पा पिंक सूट में दिखीं। उन्होंने माथे पर छोटी सी बिदी और मांग में सिंदूर भरा था। वहीं राज कुंद्रा पिंक कुर्ते पजामे में दिखे।




इससे पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को हिमाचल प्रदेश में स्पॉट किया गया था।




हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी मां बगलामुखी के मंदिर, गांव बनखंडी में उनहोंने एक साथ पूजा की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर मे भी दर्शन किए थे।




गौरतलब है कि राज कुंद्रा पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में फंस गए थे। दो महीने बाद उन्हें जमानत मिली। जेल से बाहर निकलते ही राज कुंद्रा के आंसू छलक पड़े।

Next Story