मनोरंजन

अभिनेत्री Shilpa Shetty: ऋण भुगतान मामले में जारी सम्मन को दी चुनौती

Soni
11 March 2022 10:05 AM IST
अभिनेत्री Shilpa Shetty: ऋण भुगतान मामले में जारी सम्मन को दी चुनौती
x

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 21 लाख रुपये के ऋण भुगतान मामले में उन्हें और उनके परिवार को मजिस्ट्रेट अदालत से जारी सम्मन को बृहस्पतिवार को सत्र अदालत में चुनौती दी.

उद्योगपति प्रह्लाद आमरा की शिकायत पर अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने शिल्पा, उनकी मां सुनंदा और बहन शमिता को सम्मन जारी किए थे. इसमें तीनों को 28 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा गया था | हालांकि, तीनों मां-बेटी अदालत में पेश नहीं हुईं और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पेशी से छूट का अनुरोध किया. मजिस्ट्रेट ने तीनों को अंतिम मौका देते हुए 10 मार्च से पहले अदालत में पेश होने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने सम्मन को सत्र अदालत में चुनौती दी है |

Next Story