मनोरंजन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा ने मिलकर किया फ्रॉड! दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

jantaserishta.com
14 Nov 2021 9:45 AM IST
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा ने मिलकर किया फ्रॉड! दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
x

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं. अब मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक नितिन बराई नाम के शख्स ने बांद्रा पुलिस को बताया है कि साल 2014 से शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं.

शिकायत के मुताबिक जुलाई 2014 से लेकर अब तक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने नितिन बराई के साथ चीटिंग की है. बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है, राज कूंद्रा, शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है.
क्या है मामला
बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ली और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा. बराई को इसके बाद 1 करोड़ 59 लाख 27 हज़ार रुपए का निवेश करने लगाया गया इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे तो इसे धमकी दी गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story