मनोरंजन

एक्ट्रेस सयंतनी घोष ने होली पर पति के साथ तस्वीर पोस्ट की, लिखा- आई मिस यू

Rani Sahu
25 March 2024 7:00 PM IST
एक्ट्रेस सयंतनी घोष ने होली पर पति के साथ तस्वीर पोस्ट की, लिखा- आई मिस यू
x
मुंबई : देशभर में सोमवार को होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट के मुताबिक, इस बार एक्ट्रेस अपने पति अनुग्रह तिवारी के बिना होली मनाती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पति को गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें दोनों को होली के रंगों में रंगा हुआ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ''हैप्पी होली पति। आई मिस यू।" एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस उत्सव के अवसर पर वह कहां हैं। एक्ट्रेस सायंतनी ने दिसंबर 2021 में अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से शादी की थी।
--आईएएनएस
Next Story