मनोरंजन

एक्ट्रेस सारा अली खान का जिम VIDEO वायरल, धनुष संग इस अंदाज में वर्कआउट करती आईं नजर...

Triveni
28 Nov 2020 4:55 PM IST
एक्ट्रेस सारा अली खान का जिम VIDEO वायरल, धनुष संग इस अंदाज में वर्कआउट करती आईं नजर...
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान की जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर वन' भी रिलीज होने वाली हैं. वहीं, हाल ही में सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वीडियो में सारा अली खान साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं.

सारा अली खान और धनुष के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर्स किस तरह खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा, "ट्रेनिंग विद थलाइवा." एक्ट्रेस सारा अली खान और धनुष के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि सारा अली खान जल्द ही एक्टर वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. हाल ही में सारा ने कुली नंबर वन से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन का अलग-अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है तो वहीं सारा अली खान मराठी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही अतरंगी रे में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्टर धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी.

Next Story