मनोरंजन

एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, सामने आई तस्वीरें

Subhi
18 Jan 2022 7:08 AM IST
एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, सामने आई तस्वीरें
x
अभिनेत्री सारा अली खान इस वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट के लोकेशन से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

अभिनेत्री सारा अली खान इस वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सेट के लोकेशन से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। शूटिंग से वक्त निकालकर सारा आस-पास की जगहों पर घूमने का वक्त निकाल लेती हैं। 2 दिन पहले ही वह उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन किए। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां से कई तस्वीरें साझा की थीं। अब सारा ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर मां अमृता सिंह के साथ पूजा-अर्चना की।

सारा ने भगवान शिव और गणेश की प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर के अंदर से तस्वीर पोस्ट की है और वहां की झलक दिखाई है। मंदिर परिसर में सारा पोज दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी मां के साथ सेल्फी ले रही हैं। इन फोटोज को उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जय भोलेनाथ।'



एथनिक आउटफिट में सारा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बेबी पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। उन्होंने पूजा के बाद माथे पर तिलक लगाया है। वहीं अमृता सिंह ब्लैक कलर का कुर्ता और ब्लू कलर का दुपट्टा लिए हुए हैं। कोरोना को देखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा है।


Next Story