मनोरंजन

अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मंगवाने पर उतारू हैं खफा एक्ट्रेस संजना संघी, हुआ बुरा बर्ताव

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:43 AM IST
अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मंगवाने पर उतारू हैं खफा एक्ट्रेस संजना संघी, हुआ बुरा बर्ताव
x

नई द‍िल्ली: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी आख‍िरी फिल्म 'दिल बेचारा' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस संजना सांघी हाल ही में एक बुरे एयरलाइन एक्सपीर‍ियंस से गुजरीं. अमेर‍िकन एयरलाइन्स से ट्रैवल करते समय संजना के साथ प्लेन के एक क्रू मेंबर ने हद बदतमीजी की थी. इस घटना का संजना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिक्र किया और एयरलाइन्स से उनके बर्ताव के लिए माफी की मांग की है.

संजना सांघी, दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थीं जिसके लिए उन्होंने अमेर‍िकन एयरलाइन्स ली थी. एक्ट्रेस की श‍िकायत है कि इस एयरलाइन के एक क्रू मेंबर ने उनके साथ बहुत रूड बर्ताव किया. वे लिखती हैं- 'हाल ही में दिल्ली से JFK (John F Kennedy International Airport, New York) गई अमेर‍िकन एयरलाइन्स से और इस दौरान एक क्रू मेंबर ने कई बार मेरे साथ रूड ब‍िहेव किया. मैं माफी की मांग करती हूं और उम्मीद करती हूं कि भव‍िष्य में दूसरे किसी पैसेंजर को इस तरह का बुरा अनुभव ना हो.'
संजना ने अपने इस पोस्ट में एयरलाइन्स और उनके सीईओ Doug Parker को भी टैग किया है. संजना के साथ यह बर्ताव निंदाजनक है. एक्ट्रेस ने माफी की डिमांड तो की है पर अभी तक एयरलाइन्स या उनके किसी अध‍िकारी की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है.
वहीं वर्कफ्रंट पर संजना सांघी जल्द ही आद‍ित्य रॉय कपूर के साथ एक्शन थ्र‍िलर ड्रामा 'Om: The Battle Within' में नजर आने वाली हैं. दिल बेचारा के बाद संजना की यह दूसरी फिल्म है. इसमें संजना ने काव्या का किरदार निभाया है. मूवी इसी साल रिलीज होगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story