मनोरंजन

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान का किया प्रचार...बोली यह बड़ी बात

Subhi
1 May 2021 5:40 AM GMT
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान का किया प्रचार...बोली यह बड़ी बात
x
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान का प्रचार किया है।

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान का प्रचार किया है। यह अभियान गर्भवती महिलाओं से जुड़ा हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने गर्भवती महिलाओं की सहायता करते हुए अस्पतालों के नंबर की सूची सोशल मीडिया पर शेयर की है। कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग महिला गर्भवती महिलाओं की सहायता कर रहा है।

अब रिया चक्रवर्ती ने भी इस अभियान का समर्थन किया है। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया से गायब हो गई थी। हालांकि अपने सोशल मीडिया का उपयोग लोगों की सहायता करने के लिए कर रही है। वह लगातार कोरोना से जुड़े मामले और सहायता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से पैर पसार रही है।

ऐसे में रिया चक्रवर्ती भी राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान के माध्यम से लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रही है। रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर गर्भवती महिलाओं के लिए एक नंबर शेयर किया है। यह एक व्हाट्सएप नंबर है जो कि 24 घंटे कार्य कर रहा है। रिया चक्रवर्ती ने नंबर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह उन सभी गर्भवती महिलाओं के लिए जो जल्द मां बनने वाली है। इसका प्रचार करें।' इस नंबर का प्रचार बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों ने भी किया है। इनमें अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जैसे कलाकार शामिल है।

अर्जुन कपूर में नंबर शेयर करते हुए लिखा है, ' भारत में जितनी भी गर्भवती महिलाएं हैं। वह राष्ट्रीय महिला आयोग के दिए गए इस नंबर या जीमेल आईडी पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।' हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने लोगों से अपील की थी कि वह इस महामारी के दौरान मजबूती से टे रहें ताकि इसका सामना किया जा सके।
रिया चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स के मामले में करीब 1 महीने जेल में भी रहकर आ चुकी है। हालांकि अब वह जमानत पर बाहर आ गई है।

Next Story