मनोरंजन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शेयर की बेटी राशा की प्री-ग्रेजुएशन

Tara Tandi
22 May 2023 1:15 PM IST
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शेयर की बेटी राशा की प्री-ग्रेजुएशन
x
रवीना टंडन बेटी राशा के साथ: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन 48 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं। बेटी राशा के साथ एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग दोनों को बहनें कह रहे हैं . रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही ग्रेजुएट होने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की प्री-ग्रेजुएशन डिनर पार्टी से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. रवीना और राशा की तस्वीरें देख फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
सामने आई तस्वीरों में रवीना अपनी लाडली बेटी राशा के साथ खूब फोटो क्लिक करा रही हैं. दोनों ने अपने परिवार के साथ एक से बढ़कर एक पोज भी दिए। इस दौरान मां-बेटी ट्रेडिशनल लुक में काफी अच्छी लग रही थीं। रवीना टंडन ने पिंक कलर की हैवी एम्ब्रॉएडर्ड साड़ी पहनी थी। वहीं, राशा थडानी पीले रंग के शरारा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मैचिंग पोटली, खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा,
सोशल मीडिया पर रवीना और राशा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ तो उन्हें बहनें भी कह रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "आइब्रो, आंख, नाक, बाल सब कुछ मैच कर रहा है. सिर्फ उम्र मायने रखती है, वरना खूबसूरती तो एक ही है." कुछ ने कहा कि दोनों बहनें लग रही हैं। राशा और रवीना का एक जैसा चेहरा और उनकी खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है. एक ने तो यहां तक कह दिया कि, ''दूसरी रवीना तैयार है.
रवीना टंडन की बेटी राशा ने भले ही अभी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन वह पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। रवीना अपनी लाडली के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करना नहीं भूलती हैं। यहां तक कि राशा भी अपनी मां को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
Next Story