मनोरंजन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सलमान खान के साथ हुई इस घटना पर मजेदार अंदाज में दी प्रतिक्रिया
Rounak Dey
28 Dec 2021 6:14 AM GMT
x
उन्होंने अपने साथ हुआ इस दर्दनाक घटना के बारे में विस्तार से बताया था।
दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाया। वहीं फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों और दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान दर्दनाक घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें सांप ने काट लिया था। यह खबर जैसे ही समाने आई तो सलमान खान की सलामती के लिए फैंस सहित कई फिल्मी सितारों ने चिंता जाहिर की।
हालांकि सलमान खान अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं अब बॉलीवुड में उनके बहुत से दोस्त सांप काटने की घटना पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सलमान खान के साथ हुई इस घटना पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार को दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया के जरिए 56वें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं।
सलमान खान और रवीना टंडन की यह सभी तस्वीरें अलग-अलग इवेंट की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रवीना टंडन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई मेरे पहले हीरो सलमान खान, आप मेरे लिए हमेशा खास रहोगे। और भी ज्यादा सालों का प्यार और फन के साथ जश्न मनाओ! आप धन्य हो। (सांप मर गया होगा)।'
इस कैप्शन के साथ रवीना टंडन ने किसिंग वाली इमोजी भी शेयर की है। सोशल मीडिया पर रवीना टंडन और सलमान खान की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री और सलमान खान के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अपने 56वें जन्मदिन से एक दिन पहले सलमान खान को एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ा था। रविवार को सलमान खान को एक सांप ने काट लिया था
सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया। उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए भी सलमान खान की तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद देर रात सलमान खान मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुआ इस दर्दनाक घटना के बारे में विस्तार से बताया था।
Next Story