मनोरंजन
एक्ट्रेस रानी चटर्जी 'हाइड करके' सॉंन्ग पर दिया जबरदस्त एक्सप्रेशंस, देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
12 Dec 2020 11:29 AM IST

x
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में रानी चटर्जी 'हाइड करके गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. रानी चटर्जी इस वीडियो में ब्लैक कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को रील्स के जरिए फैन्स के साथ साझा किया है.
वीडियो में एक्ट्रेस रानी चटर्जी के आंखों के एक्सप्रेशंस काफी गजब लग रहे हैं. रानी के इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस के हर वीडियो की तरह यह भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
बता दें कि रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहा जाता है. रानी चटर्जी ने 2003 में भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाल' से डेब्यू किया था, और उनके साथ फिल्म मनोज तिवारी लीड रोल में थे. रानी चटर्जी की आने वाली फिल्मों में 'लेडी सिंघम' शामिल है, और वह फिल्म में दबंग पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं.
Next Story





