मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज ईडी के सामने होंगी पेश

jantaserishta.com
19 Dec 2022 11:05 AM IST
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज ईडी के सामने होंगी पेश
x
 फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से तस्करी और मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े चार साल पुराने ड्रग मामले में पूछताछ करने के लिए तैयार है। शुक्रवार को अभिनेत्री को ईडी ने समन जारी किया था। उसके अनुसार सोमवार को उनको ईडी के समाने पेश होना है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री एक साल पहले भी ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं। यह दूसरी बार होगा जब अभिनेत्री एजेंसी के सामने पेश होंगी।
सूत्रों की मानें तो, एक्ट्रेस को आज जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है। इससे पहले रकुल प्रीत से ईडी ने 2 सितंबर, 2021 को पूछताछ की थी। अब इस मामले में कई तेलुगु अभिनेताओं से भी पूछताछ की गई थी।
एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी पिछले चार वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और खपत मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story