मनोरंजन

जिम में दिखी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, वायरल हुआ ये वीडियो, दिखा हॉट...

jantaserishta.com
19 Jan 2021 11:08 AM IST
जिम में दिखी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, वायरल हुआ ये वीडियो, दिखा हॉट...
x

नई दिल्ली: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh Gym Video) अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्सियस रहती हैं, इसलिए तो वह अपना ज्यादा समय जिम में बिताती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडिोय में रकुल प्रीत सिंह जिम में जमकर पसीना बहाती नजर आईं हैं. इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह बेहद ही गंभीरता से एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh Video Viral) ने कैप्शन में लिखा, "जिंदगी के अपने अप्स और डाउन्स हैं. मैं उन्हें स्क्वेट्स बोलती हूं." रकुल प्रीत सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ने व्हाइट और मैरून स्पोर्ट्स वीयर में नजर आ रही हैं.
बता दें, 30 वर्षीया रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आईं. रकुल प्रीत सिंह ने 2014 में 'यारियां' फिल्म से बॉलीवुड में दस्तक दी. जिसके बाद 2018 में वह फिर से हिंदी फिल्म 'अय्यारी' में दिखीं. लेकिन आने वाले समय में उन्हें कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा सकेगा


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story