मनोरंजन
रेड कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, दिखाया अपना किलर लुक, PICS
jantaserishta.com
13 March 2024 5:01 PM IST

x
फाइल फोटो
हॉट अवतार में दिख रही हैं।
मुंबई: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने प्रशंसकों के लिए रेड कलर की ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रकुल प्रीत हॉट अवतार में दिख रही हैं।
रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोज शेयर की, जिसमें उन्होंने बैकलेस, हॉल्टर नेक लाल क्रॉप टॉप पहना है, जिसे उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया। मेकअप में वह पूरी तरह ग्लैमरस दिखीं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में स्टाइल किया। पोस्ट को लाल मिर्च वाले इमोजी के साथ पोस्ट किया गया।
'डॉक्टर जी' में अपने काम के लिए मशहूर रकुल के फोटो शेयरिंग ऐप पर 23.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और एक बड़ी फैन-फॉलोइंग को उनका यह लुक पसंद आया। रकुल 21 फरवरी को गोवा में अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस जोड़े की शादी सिख परंपरा में 'आनंद कारज', और सिंधी तरीके से पूरी हुई। इस बीच उनके पास 'मेरी पत्नी का रीमेक' और 'इंडियन 2' पाइपलाइन में है।
Tagsएक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंहरकुल प्रीत सिंहरकुल प्रीत सिंह फोटोActress Rakul Preet SinghRakul Preet SinghRakul Preet Singh Photo
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





