मनोरंजन

बर्फ के पहाड़ों में एक्ट्रेस प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, पर्पल जैकेट में लुक देखकर बन जाओगे फैन

jantaserishta.com
8 Nov 2021 11:56 AM IST
बर्फ के पहाड़ों में एक्ट्रेस प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, पर्पल जैकेट में लुक देखकर बन जाओगे फैन
x

परिणीति चोपड़ा ने अपने प्रोफेशनल शेड्यूल में खुद के लिए भी एंजॉय करने का समय ढूंढ निकाला है. वे इन दिनों बर्फ से ढ़के करगिल की पहाड़‍ियों में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूट‍िंग कर रही हैं. करगिल से उन्होंने बेहतरीन वीड‍ियोज शेयर कर अपने हैप्पी मोमेंट्स की झलक दिखाई है.

व्हाइट क्रॉप टॉप के ऊपर पर्पल जैकेट पहने पर‍िणीति ने एक नाइट वीड‍ियो शेयर किया है. इसमें वे बर्फ पर स्लो मोशन में चलती नजर आईं. उन्होंने इस वीड‍ियो को शेयर कर लिखा 'एक रियलिस्टक मूवी बना रहे हैं यहां, इसल‍िए थोड़ा स्लो-मो, रॉम-कॉम जैसा स्टफ ऑफस्क्रीन भी बना लिया.' एक और वीड‍ियो में वे बर्फ के पहाड़ पर खुशी से झूती नजर आईं. लिखा 'मेरे लिए प्रकृति ही भगवान है.'
पर‍िणीति के ये दोनों वीड‍ियोज दिल खुश कर देने वाले हैं. प्रकृति के इतने पर‍िणीति को देखकर किसी का भी मन इन बर्फीले वाद‍ियों में जाने को ललचा सकता है.
पिछले दिनों पर‍िणीति नेपाल में फिल्म ऊंचाई की शूट‍िंग के लिए गई थीं. नेपाल से भी एक्ट्रेस ने कमाल की तस्वीरें साझा की थी. अब करगिल में पर‍िणीति का शूट‍िंग शेड्यूल जारी है. उम्मीद है पर‍िणीति आगे भी ऐसी ही खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को रुबरू करवाएंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story