मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का सीक्रेट, गुलाबी और मुलायम होंठ के लिए...

jantaserishta.com
7 Nov 2021 9:55 AM IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का सीक्रेट, गुलाबी और मुलायम होंठ के लिए...
x

Priyanka Chopra Beauty Secret: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopra Jonas) अपनी अदाकारी के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. भारतीय अभिनेत्री साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा स्वस्थ और दमकती त्वचा (Healthy and Glowing Skin) के लिए अपनी मां-दादी के घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं और इस बात जिक्र खुद उन्होंने एक वीडियो में किया था. आइए जानते हैं कि इंडियन एक्ट्रेस अपनी निखरी और बेदाग त्वचा के लिए कौन-से घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं. आपको यह भी बता दें कि प्रियंका भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक हैं.

साल 2017 में वोग के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में प्रियंका चोपड़ा स्मूथ और हेल्दी त्वचा के साथ नैचुरल पिंक लिप्स पाने का घरेलू नुस्खा बता रही हैं. जो कि आप भी घर में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
होंठो को गुलाबी और मुलायम बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा होममेड लिप स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं. इसे बनाने के लिए आप सी-साल्ट यानी समुद्री नमक में ग्लिसरीन व थोड़ा गुलाबजल मिलाएं और स्क्रब तैयार कर लें. इसके बाद इस स्क्रब को होंठो पर रब करें. इससे होंठो की डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और होंठो का प्राकृतिक गुलाबी रंग लौट आएगा.
प्रियंका ने वीडियो में बेदाग व दमकती त्वचा के लिए होममेड बॉडी स्क्रब के बारे में बताया. इससे त्वचा हाइड्रेट होने के साथ रोमछिद्र अंदर से साफ होते हैं. इस होममेड बॉडी स्क्रब को बनाने के लिए एक कप बेसन में थोड़ी दही और नींबू का रस डालकर मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा दूध, चंदन पाउडर और लगभग एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे व पूरे शरीर पर सर्कुलर मोशन में रब करते हुए लगाएं. जब यह सूख जाए, तो इसे रब करते हुए ही हटा लें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story