मनोरंजन

खून से लथपथ दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, फैंस के उड़ गए होश, देखें वो तस्वीर

jantaserishta.com
15 July 2021 4:39 PM IST
खून से लथपथ दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, फैंस के उड़ गए होश, देखें वो तस्वीर
x
फाइल फोटो 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस बीच उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. फोटो में प्रियंका चोपड़ा के माथे से खून बहता नजर आ रहा है. साथ ही उनके चेहरे पर खून के कई छींटे भी हैं. इस तस्वीर को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

प्रियंका चोपड़ा फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं, 'हा! तुम्हें दूसरे बंदे का हाल देखना चाहिए.' इसके साथ उन्होंने सेट लाइफ, एक्टर्स लाइफ और सिटाडेल जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया है. बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन में अमेजन की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रियंका की इस सीरीज का निर्माण मार्वल फिल्मों की डायरेक्टर जोड़ी जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं. सीरीज में उनके साथ हॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड और गेम ऑफ़ थ्रोन्स में काम कर चुके रिचर्ड मैडेन होंगे. इस सीरीज की शूटिंग 2021 की शुरुआत में शुरू हुई थी. माना जा रहा है कि सिटाडेल के कई स्पिनऑफ अलग-अलग देशों में बनाए जाएंगे, जिनमें से एक भारत भी होगा. भारत के स्पिन ऑफ का निर्देशन राज और डीके करेंगे.




इस साल की शुरुआत में रूसो ब्रदर्स ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जो रूसो ने कहा था, 'वह एक बेहतरीन एक्टर हैं. मुझे लगता है वह अमेजिंग काम करती आई हैं. हमें कुछ दिन पहले शो का टेबल रीड किया था और वह बढ़िया रहा था. हमें इस शो पर गर्व है. हम जनता के इसे देखने के लिए उत्साहित भी हैं.'
इन फिल्मों में काम कर रहीं पीसी
प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा फिल्म मेट्रिक्स 4, टेक्स्ट फॉर यू, मिंडी केलिंग की लिखी रोमांटिक कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में काम कर रही हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में देखा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story