मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली हैं भारत में सबसे महंगे सेलिब्रिटी

Triveni
29 Jan 2021 6:35 PM IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली हैं भारत में सबसे महंगे सेलिब्रिटी
x
ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी HOPPER HQ ने 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' का ऐलान किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी HOPPER HQ ने 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' का ऐलान किया है। हालांकि इस लिस्ट में बॉलीवुड से ज्यादा अमेरिकी सेलेब्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। वहीं, इस लिस्ट में भारतीय सेलिब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली का नाम शुमार है। सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' में जगह बनाने वाली इकलौती एक्ट्रेस बनी हैं।

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 (Instagram Rich List 2020) के टॉप 100 में विराट कोहली 26वें स्थान पर हैं। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को 28वां पायदान मिला है। इससे ये बात साबित होती है कि भारत में विराट कोहली सबसे महंगे सेलिब्रिटी हैं। साथ ही वो प्रति पोस्ट के लिए सबसे मोटी रकम चार्ज करते हैं। साथ ही विराट भारत से ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के इकलौते स्टार हैं, जिसे इस लिस्ट में जगह मिली हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस मामले में विराट से पीछे रह गई हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को प्रति पोस्ट प्रियंका लगभग 2.15 करोड़ रुपये मिलते हैं। पिछले साल के आंकड़े की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड वाइड 19वें पायदान पर थीं, जबकि विराट कोहली को 23वां स्थान प्राप्त हुआ था। हालांकि इस साल सीन बदला है और विराट 26वें स्थान पर आ गए हैं, साथ ही प्रियंका पिछड़ते हुए 28वें नंबर पर चली गई हैं।
'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020' का आधार सिलेब्रिटीज के स्पॉन्सर पोस्ट चार्ज हैं। इसी के आधार पर HOPPER HQ ने ये आंकड़ा निकाला है। लिस्ट में नंबर वन पर कायली जेनर ने अपनी जगह बनाई है, तो वहीं दूसरा मुकाम अरियाना ग्रांडे हासिल करने में कामयाब रही हैं।


Next Story