मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 2 घर बेचा, इतने करोड़ में हुई डील

jantaserishta.com
23 July 2021 5:28 PM IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 2 घर बेचा, इतने करोड़ में हुई डील
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में मुकाम हासिल कर रही हैं. पति निक जोनस से शादी के बाद एक्ट्रेस मुंबई से लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गईं. अब प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित अपना घर बेच दिया है.

प्रियंका चोपड़ा रिचेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं. उनके पास इंडिया में काफी प्रॉपर्टी हैं. मगर अब उन्होंने मुंबई में अपनी 2 प्रॉपर्टी बेच दी हैं. हालिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि ये सारी डील्स प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने की है.
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपने 2 अपार्टमेंट्स 7 करोड़ रुपये में बेचे हैं. उनके ये अपार्टमेंट्स मुंबई के राज क्लासिक वर्सोवा में स्थित थे. ये डील 26 मार्च, 2021 को तय हुई थी.
इससे पहले पिछले साल भी प्रियंका ने अपनी कुछ प्रॉपर्टीज बेची थीं. साल 2020 में उन्होंने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के करण अपार्टमेंट में स्थित अपना घर बेच दिया था.
बता दें कि सिर्फ इतना ही नहीं मुंबई के जुहू में भी प्रियंका चोपड़ा का एक बंगला है. वहीं पर उनकी इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी. इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है.
वहीं मुंबई के ओशिवारा स्थित Vastu Precint में प्रियंका चोपड़ा का ऑफिस है. फिलहाल उन्होंने अपना ये ऑफिस किराए पर उठा रखा है. जून में उन्होंने अपना ये ऑफिस प्रति महीने 2 लाख रुपये की रकम पर किराया पर दिया था.
निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंको चोपड़ा लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी हैं. वहीं भारत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनका भाई रहता है. प्रियंका अपनी मां से मिलने इंडिया आती रहती हैं.
इसके अलावा वे बॉलीवुड से भी जुड़ी हुई हैं और वे शूटिंग के सिलसिले से भी इंडिया आती हैं. वो बात अलग है कि पिछले एक साल से कोरोना वायरस के कारण उन्हें ज्यादा इंडिया ट्रेवल करने के मौके मिल नहीं पाए हैं. उनकी पिछले बॉलीवुड फिल्म द व्हाइट टाइगर थी. इस फिल्म में वे राज कुमार राव और आदर्श गौरव के साथ काम करती नजर आई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story