मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं फैमिली आउटिंग की तस्वीरें, आपने देखा क्या

Subhi
30 Jun 2021 4:56 AM GMT
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं फैमिली आउटिंग की तस्वीरें, आपने देखा क्या
x
प्रियंका चोपड़ा अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ बढ़िया वक्त बिता रही हैं। अपनी आउटिंग की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ बढ़िया वक्त बिता रही हैं। अपनी आउटिंग की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मंगलवार को प्रियंका रॉक ऐंड रोल हाल ऑफ फम गई थीं। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि वहां खूब एंजॉय किया। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त क्लीवलैंड ओहायो में हैं। वह काफी वक्त से लंदन में थीं

मां के साथ प्रियंका की मस्ती
प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके स्टाइलिस्ट की बेटी कृष्णा स्काई भी थी। फोटोज में वह उसे गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं उनकी मॉम मधु भी काफी कूल दिख रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। उन्होंने कलरफुल प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। मधु चोपड़ा भी शॉर्ट्स और टॉप में हैं। प्रियंका ने कैप्शन दिया है, मुझे और मेरे परिवार का बढ़िया टाइम देने के लिए शुक्रिया रॉकहाल।
लंबे वक्त बाद निक जोनस के साथ

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं। वह बीते साल से काम के सिलसिले में लंदन में हैं। वह Text For You और Citadel की शूटिंग कर रही हैं।
शेयर की क्यूट सेल्फी
प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स इंस्टग्राम पर देती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी प्यारी सी सेल्फी शेयर की है। इसके साथ कैप्शन दिया है, क्यूट फील कर रही थी इसको बाद में डिलीट भी कर सकती हूं।


Next Story