मनोरंजन

नेकलेस और इयररिंग्स पहने दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कीमत उड़ा देगा आपके होश

jantaserishta.com
26 Nov 2021 11:12 AM IST
नेकलेस और इयररिंग्स पहने दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कीमत उड़ा देगा आपके होश
x

इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. ओरेंज रंग की ड्रेस में प्रियंका की नेकलेस और इयररिंग्स ने उनकी स्टाइलिंग में चार चांद लगा दी है.

इस बात में कोई शक नहीं है कि आउटफिट चाहे जो भी हो प्रियंका उन्हें बहुत ही ग्रेसफुली कैरी करती हैं. उनके ज्यादातर क्लोथिंग कलेक्शन नेक्स्ट लेवल की ही होती हैं. केवल कपड़े ही नहीं उनकी ज्वेलरी कलेक्शन से फैशन पुलिस भी अपनी नजरें हटा नहीं पाते हैं.
प्रियंका ने नवंबर की शुरुआत में इटैलियन लक्जरी ब्रांड Bvlgari का Jannah कलेक्शन दुबई में लॉन्च किया था. इंस्टाग्राम की इन तस्वीरों में प्रियंका अपने ओरेंज ड्रेस के साथ Jannah की ही फ्लावर नेकलेस और ईयररिंग्स को टीमअप किया था. 18 कैरेट के गोल्ड में बनी इस नेकलेस की डिजाइन पांच फ्लावर पेटेल के बीच डायमंड लगाया गया है. ईयररिंग का पैटर्न भी बिलकुल नेकपीस की ही तरह है.
देसी गर्ल के मेकअप की बात करें, तो उन्होंने ड्यूई बेस संग सटल मेकअप ऑप्ट किया है जिसमें मस्कारा और पिंक लिपस्टिक का ड्रमैटिक टच दिया है. उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग स्टाइल में सेट किया है.
अगर आपको भी प्रियंका का मिनिमल लेकिन क्लासिक ज्वेलरी का प्राइस जानना है, तो हम आपको बताते हैं. Jannah फ्लावर नेकलेस की कीमत लगभग 24,34,539 रुपये हैं. वहीं उनके ईयररिंग्स की बात करें, तो उसकी कीमत 22,72,246 है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story