मनोरंजन

बोल्ड ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस Priyanka Chopra, कोट-पैंट पहनकर दिए किलर पोज

Rounak Dey
6 Nov 2022 9:58 AM GMT
बोल्ड ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस Priyanka Chopra, कोट-पैंट पहनकर दिए किलर पोज
x
उन्हें देखकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में हैं। अपने देश में एक्ट्रेस हर एक लम्हें को एन्यॉय कर रही हैं और अपने दोस्तों से मुलाकात कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जिसे देश फैंस उनके स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें देसी गर्ल का किलर अवतार देखने को मिल रहा है। आप भी देखिए।
देसी गर्ल का किलर लुक
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन एंड ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहना है और व्हाइट कलर की हाई हील्स पहनी हैं। वहीं उनका इस लुक पर हेयर स्टाइल भी काफी जच रहा है और हाथों में एक्ट्रेस ने बैग ले रखा है और वो कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर छा रहा है।
वीडियो ने मचाया तहलका


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और वो मेकअप रुम में दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट उनको तैयार कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। भारत आकर प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने हर दिन को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं और उन्हें देखकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Next Story