मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व्हाइट ड्रेस में रेस्टोरेंट पहुंचीं, बोल्ड तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश

Subhi
10 July 2021 2:49 AM GMT
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व्हाइट ड्रेस में रेस्टोरेंट पहुंचीं, बोल्ड तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश
x
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। न्यूयॉर्क स्थित उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय खाने को प्राथमिकता दी गई है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट 'सोना' को लेकर काफी उत्साहित हैं। न्यूयॉर्क स्थित उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय खाने को प्राथमिकता दी गई है। पिछले दिनों ही वह यहां पहली बार पहुंची थीं। अब एक बार फिर से प्रियंका रेस्टोरेंट गईं और वहां से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं।

प्रियंका ने पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी थी। उन्होंने गोल्डन हील्स कैरी किए और बालों का हाई बन बनाया। गोल्डन रिस्ट वॉच और गोल्डन ब्रेसलेट उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, कोई भी उन्हें देखे तो बस देखता ही रह जाए।

हाथ में ड्रिंक्स लिए प्रियंका पोज दे रही हैं। रेस्टोरेंट को मिल रहे रिस्पॉन्स से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।'

प्रियंका की इस तस्वीर पर निक जोनस ने प्यार जताने वाला स्माइली इमोटिकॉन पोस्ट किया। इलियाना डिक्रूज ने कमेंट किया- 'Gurlll'. प्रियंका के फैन भी उनकी तस्वीरों पर जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ब्यूटीफुल बुलाया तो किसी ने हॉटी गर्ल कहा।

पिछले महीने प्रियंका पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि काम की व्यस्तताओं के चलते वह अभी तक जा नहीं सकी थीं। इस दौरान उन्होंने देसी खाने का लुत्फ भी उठाया था।

Next Story