मनोरंजन

एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा घायल, चेहरे पर दिखा खून, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
28 Aug 2021 10:14 AM IST
एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा घायल, चेहरे पर दिखा खून, देखें तस्वीरें
x

ग्लोबल आइकन प्र‍ियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूट‍िंग में बिजी हैं. उन्होंने कई दफा सेट से अपनी तस्वीरें साझा की हैं. हाल ही में प्र‍ियंका सेट पर एक सीन फिल्माने के दौरान चोट‍िल भी हो गईं. उन्होंने जख्म दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटोज शेयर की है.

प्र‍ियंका ने दो तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने रियल और फेक जख्म दिखाए. उनकी पहली तस्वीर में प्र‍ियंका चोपड़ा के माथे पर खून का बड़ा से पैच देखा जा सकता है. वहीं दूसरी तस्वीर में प्र‍ियंका ने कैमरे को जरा और नजदीक कर आइब्रो के बीचोंबीच और गाल पर हुए घाव को दिखाते हुए उसे रियल बताया. खैर, दोनों ही तस्वीरों में रियल और फेक चोट के बीच फर्क बताना वाकई मुश्क‍िल है.
ये चोट प्र‍ियंका को सिटाडेल के एक इंटेंस सीन को शूट करने के दौरान लगी. यह सीन एक फाइट सीन था जिसमें उनके साथ Richard Madden और Pedro Leandro भी साथ नजर आए.
सिटाडेल में प्र‍ियंका चोपड़ा एक स्पाई का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस पिछले कुछ महीनों से लंदन में इस सीरीज की शूट‍िंग कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल मूवी टेक्स्ट फॉर यू की शूट‍िंग खत्म की थी. सिटडेल सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी जो कि एक्ट्रेस का वेब सीरीज डेब्यू है. एवेंजर्स: एंडगेम के रुसो ब्रदर्स इस सीरीज के एक्जीक्यूट‍िव प्रोड्यूसर्स हैं.
सिटाडेल के अलावा प्र‍ियंका के पास कई अन्य बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं. वे मशहूर हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्र‍िक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांट‍िक कॉमेडी, वेड‍िंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोप‍िक में काम कर रही हैं. इसके साथ ही फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली हिंदी मूवी जी ले जरा की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है जिसमें प्र‍ियंका, आल‍िया भट्ट और कटरीना कैफ एक साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं.








jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story