मनोरंजन

विवाद में पड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, हंगामा होने के बाद मांगी माफी, जाने पूरा माजरा

jantaserishta.com
17 Sept 2021 10:37 AM IST
विवाद में पड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, हंगामा होने के बाद मांगी माफी, जाने पूरा माजरा
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली,: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके शो द एक्टिविस्ट का हिस्सा बनने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. मामले पर विवाद बढ़ता देख अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है. प्रियंका चोपड़ा ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए सॉरी कहा है.

एक्ट्रेस ने लिखा- मैं पिछले हफ्ते आपकी आवाज की ताकत को देख प्रभावित हुई हूं. एक्टिव‍िज्‍म को हमेशा उसके कारण और प्रभावों से ताकत म‍िली है और जब लोग साथ आकर किसी मुद्दे को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं तो उसका हमेशा ही असर होता है. आपको सुना गया है.
''शो ने इसे गलत तरीके से ल‍िया और मैं माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि मेरे इस शा का हिस्सा बनने से कई लोगों को मैंने निराश किया. हमारा उद्देश्य हमेशा से बस इस आइडिया के पीछे काम कर रहे लोगों पर ध्यान देना और उसके एक्शन और प्रभावों को हाईलाइट करना था. मैं खुश हूं ये जानकर कि इस नए फॉर्मेट में उनकी कहानियां हाईलाइट हो रही हैं. मैं ऐसे संस्थान के साथ जुड़कर खुश हूं जो जमीन से जुड़ी चीजों को समझते हैं जानते हैं कि कब इसे रोकना है और कब फिर से शुरू करना है.''
प्र‍ियंका ने ल‍िखा, ''एक्टिविस्ट की एक ग्लोबल कम्यूनिटी है जो हर द‍िन दुन‍िया में बदलाव लाने के लिए अपना खून-पसीना, आंसू बहाती है. लेकिन अक्‍सर उनकी बातें लोगों के सामने ही नहीं आ पाती हैं. उनका काम बेहद जरूरी है और इसे न स‍िर्फ पहचाना जाना चाहिए, बल्कि इसका जश्‍न भी मनाया जाना चाहिए. आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने भी ये सब किया.''
द एक्टिविस्ट, एक सीरीज है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तभी से हंगामा बरपा हुआ है जब से इसके बनने का ऐलान हुआ. खबरें हैं कि इसे अब डॉक्यूमेंट्री की तरह शूट किया जाएगा. इसके पहले का फॉर्मेट प्लान्ड रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की तरह था. लोगों ने एक्टिविज और कॉम्पिटिशन को मिक्स करने पर इस शो को ट्रोल किया और इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई. प्रियंका चोपड़ा, Usher और Julianne Moore इस सीरीज के होस्ट अनाउंस किए गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story