मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन की डरावनी स्थिति पर जताई चिंता, पोस्ट शेयर कर की मद्द की अपील

Subhi
27 Feb 2022 1:41 AM GMT
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन की डरावनी स्थिति पर जताई चिंता, पोस्ट शेयर कर की मद्द की अपील
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाके किए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाके किए हैं। इस युद्ध में फंसे यूक्रेन के लोगों की हालत देख एक्ट्रेस का दिल पसीज गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यूक्रेन वासियों लिए चिंता जताई और लोगों से मद्द करने की अपील की है।

शुक्रवार, 25 फरवरी को प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यूक्रेन पर हमले के बाद मौजूदा स्थिति पर रॉयटर्स द्वारा बनाया गया एक वीडियो साझा किया। इस दिल दहला देने वाले वीडियो में बताया गया है कि यूक्रेन के मेट्रो स्टेशनों को भूमिगत बंकरों में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो में उन लोगों की झलक दिखाई गई, जिन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान खुद को बचाने के लिए यहां शरण ली है। वीडियो में लोग बदहवास हालत में हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। किसी के पास खाने को नहीं है, तो कोई छोटे बच्चों के साथ इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, 'यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी के लिए डर के साए में जी रहे हैं। वो भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा।'

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से मद्द की अपील की और लिखा, 'इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।'


Next Story