मनोरंजन

कैमरे के सामने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया KISS, होली पर की खूब मस्ती

Nil dhankar
19 March 2022 10:10 AM IST
कैमरे के सामने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया KISS, होली पर की खूब मस्ती
x

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर इन दिनों खुशियों की बौछार हो रही है. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ मिल कर धमाकेदार (Priyanka Chopra Holi Special) होली मनाई. एक्ट्रेस प्रियंका ने लॉस एंजलेस (Priyanka Chopra In Los Angeles) में अपने ससुराल में जमकर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ होली खेली, इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मजेदार होली की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं. वीडियो में प्रियंका निक को रोमांटिक अंदाज में रंग लगातीं और किस करती दिखती हैं, तो वहीं निक जोनस भी जम कर होली खेलते देखते हैं. निक प्रियंका को रंग लगाने के बाद अपने दोनों भाइयों और पिता के साथ भी होली खेलते नजर आए, पूरे जोनस परिवार ने खूब होली खेली और एक दूसरे के प्यार के रंग में रंगते दिखे.

प्रियंका ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कुछ खास और मजेदार पल मेरे हिस्से आए. उस वक्त पर जब दुनिया डरी बैठी है, मुझे आशीर्वाद मिला है. आप सभी को होली की शुभकामनाएं. मेरे दोस्तों और मेरे परिवार को बहुत बहुत थैंक्यू कि उन्होंने देसी अंदाज में मेरे साथ होली खेली. मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं.'

प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह निक को रंग लगाती दिख रही हैं, किस कर रही हैं. अपनी भतीजियों के साथ फेस्टिव कलर बेस्ड बुक पढ़ती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने जोनस फैमिली की एक होली स्पेशल पिक भी शेयर की है.


Next Story