मनोरंजन

फिल्मों में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की वापसी, निभाएंगी ये रोल

jantaserishta.com
20 Nov 2021 12:50 PM IST
फिल्मों में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की वापसी, निभाएंगी ये रोल
x

किसी के अच्छे दिन आयें न आयें, लेकिन प्रीति जिंटा के अच्छे दिन जरूर चल रहे हैं. हाल ही में प्रीति जिंटा के घर जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी. प्रीति के चाहने वाले अभी उनके मां बनने की खुशियां सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि फैंस को एक और सप्राइज मिल गया. गुड न्यूज ये है कि 4 साल तक पर्दे से दूर रहने वाली डिंपल गर्ल फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं.

लंबे ब्रेक के बाद प्रीति दानिश रेंजू की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिल्म की कहानी कश्मीर पर आधारित है. अभी भले ही आधिकारिक तौर पर फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है. पर खबरों की मानें, तो प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग पर काम चालू है. वहीं फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू की जायेगी.
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रीति कश्नमीर की वादियों में किसी फिल्म की शूटिंग को तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने 'वीर जारा' और 'मिशन कश्मीर' जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान जन्नत का लुत्फ उठाया था. कहा जा रहा है कि प्रीति की 2-3 फिल्में और हैं, जिन पर काम चल रहा है. इसके अलावा भी वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकती हैं.
इससे पहले प्रीति जिंटा को 2018 में 'भैय्याजी सुपरहिट' में देखा गया था. प्रीति को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन अफसोस फिल्म उम्मीद के मुताबिक चल नहीं पाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story