मनोरंजन

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कटरीना कैफ को लिया आड़े हाथों, शेयर की बी-ग्रेड फिल्म की ये तस्वीरें

jantaserishta.com
29 Aug 2021 5:12 PM IST
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कटरीना कैफ को लिया आड़े हाथों, शेयर की बी-ग्रेड फिल्म की ये तस्वीरें
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। टाइगर 3 में एक बार फिर कटरीना की जोड़ी सलमान खान के साथ बनेगी और दर्शकों को जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन इस बीच एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कटरीना पर निशाना साधा है।

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कटरीना की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म बूम के तीन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ का बेहद बोल्ड अवतार नजर आ रहा है जो बूम के बाद किसी फिल्म में नहीं दिखा। पोस्ट में दो तस्वीरें उस सीन की भी है, जब कटरीना ऑनस्क्रीन गुलशन ग्रोवर के साथ रोमांस करती दिखी थीं।
पायल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर किसी की एक शुरुआत होती है, सलमान खान की हीरोइन की भी। हालांकि पोर्न के वक्त में, बी ग्रेड अधिक स्कैंडलस (scandalous) नहीं रह गया है। सलमान की मदद के पहले वालीं कटरीना। हालांकि ये उनका पास्ट है, जो खत्म हो चुका है। लेकिन इसे ट्रोल्स के लिए शेयर करना था।'
बता दें कि कटरीना कैफ की ये फिल्में फिल्म बूम की हैं। बूम, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही कटरीना कैफ ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में कटरीना के अलावा अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आए थे। याद दिला दें कि कटरीना कैफ को साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे।
बात कटरीना कैफ के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं जल्दी ही एक बार फिर से सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी फिल्म टाइगर 3 में नजर आएगी। इसके साथ ही कटरीना के खाते में फोन बूथ भी शामिल है। वहीं अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा कटरीना, फिल्म जी ले जरा में प्रियंका और आलिया के साथ दिखेंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story