मनोरंजन

एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर खुद ने दी जानकारी

Triveni
13 April 2021 3:17 AM GMT
एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर खुद ने दी जानकारी
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) के उपर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा हैं। एक्ट्रेस के पापा का निधन हो गया है। इन दिनों एक्ट्रेस काफी टूटी हुई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) के उपर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा हैं। एक्ट्रेस के पापा का निधन हो गया है। इन दिनों एक्ट्रेस काफी टूटी हुई हैं। इसकी जानकारी खुद पत्रलेखा (Patralekha) ने सोशल मीडिया पर दी हैं।


एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है- मैं आपसे प्यार करती हूं हम हमेशा आपका हिस्सा रहेंगे और आप हमेशा हमारे बीच रहोंगे । मुझे आशा है कि मैं आप पर गर्व कर सकती हूं। हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद ।

आपने हमेशा अतिरिक्त मील काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें! आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे। आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे।
आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे.. बाय पापा... आई लव यू। एक्ट्रेस अपने पिता के काफी करीब थी सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी।
आपको बता दें फिल्म सिटीलाइट्स से पत्रलेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में पत्रलेखा अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। फिल्म में पत्रलेखा और राजकुमार दोनों की ही एक्टिंग को काफी सराहा गया।
इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड भी मिला था। पत्रलेखा ने अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैन्स के दिल में जगह बना ली। पत्रलेखा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम की क्लासेस ली थीं।
एक्टिंग और डांसिंग के अलावा वो स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी हैं। पत्रलेखा स्वीमिंग, घुड़सवारी, बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हैं। सिटीलाइट्स के बाद पत्रलेखा 'लव गेम्स' और 'नानू की जानू' में भी नजर आ चुकी हैं।


Next Story