मनोरंजन

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना...कहा- '5 मिनट में ...' देखें तस्वीरें

Rounak Dey
14 Sept 2021 8:23 AM IST
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना...कहा- 5 मिनट में ... देखें तस्वीरें
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्सर अपने लुक्स और फैशन सेन्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने जूतों का कलेक्शन दिखा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

इस तस्वीर में उनका काफी बड़ा जूतों का कलेक्शन दिख रहा है. इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा, " बस पांच मिनट में तैयार." एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है.
परिणीति ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे के नजर आ रही हैं. परिणीति के लुक्स उनके फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. परिणीति को जूतों का कलेक्शन रखना बेहद पसंद है. वह लगभग हर ब्रांड के जूते यूज करती हैं.
परिणीति को अक्सर अलग अलग जूतों में स्पॉट किया जाता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें जूतों का कलेक्शन रखना पसंद है. परिणीति समय समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
हाल ही में परिणीति फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आईं थीं. वह जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी.


Next Story