मनोरंजन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शेयर कीं स्कूबा डाइविंग की वीडियो, गहरे नीले समंदर में तैरती आई नजर

Rounak Dey
18 Jan 2022 11:45 AM IST
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शेयर कीं स्कूबा डाइविंग की वीडियो, गहरे नीले समंदर में तैरती आई नजर
x
इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ऊंचाई' में भी नजर आएंगी।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहे हैं।



तस्वीरों और वीडियो में परिणीति ने ब्लू और ब्लैक स्लिम सूट पहना हुआ है। एक्ट्रेस गहरे समंदर में तैरती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस समंदर के किनारे बैठी हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ परिणीति ने लिखा- वह जगह जहां मैं हूं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो परिणीति बहुत जल्द फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ऊंचाई' में भी नजर आएंगी।

Next Story